0

Who is Shelly Oberoi AAP first mayor in Delhi complete profile

Share

ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) दिल्ली में AAP की पहली मेयर बन गई हैं। 39 साल की शैली 2022 पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। दिल्ली में 5 साल के एमसीडी कार्यकाल में पहला साल महिला मेयर के लिए आरक्षित है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की जीत के बाद AAP के मेयर पद को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था।

शैली ओबरॉय पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव जीतकर एमसीडी में पहुंची हैं। शैली काफी तेज तर्रार युवा नेता हैं। शैली ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। राजनीति में आने से पहले शैली डीयू की अस्टिटेंट प्रोफेसर रही हैं। साथ ही वह इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की लाइफटाइम मेंबर भी हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SoMS), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से दर्शनशास्त्र (Philosophy) में डॉक्टरेट की पढ़ाई की है।

दिल्ली में AAP की शैली ओबरॉय बनीं मेयर, मुकाबले में कैसा रहा BJP का हाल

पहली बार पार्षद और मेयर बनीं शैली ने एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार दीपाली कपूर को 269 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में शैली को जहां 9987 वोट मिले थे, वहीं  उनकी निकट प्रतिद्वंद्वी दीपाली कपूर को 9718 प्राप्त हुए थे।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए एमसीडी चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने कुल 250 में से 134 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि भाजपा को 104 वार्डों, जबकि कांग्रेस को 9 वार्डों में जीत हासिल हुई थी।

दिल्ली का 10 साल बाद एक मेयर

दिल्ली नगर निगम का गठन अप्रैल 1958 में हुआ था और उसके महापौर के पास 2012 तक प्रभावशाली शक्तियां थीं। वर्ष 2012 में निगम का तीन अलग-अलग नगर निगमों में विभाजन हुआ और प्रत्येक निगम का अपना महापौर बना ,लेकिन 2022 में केंद्र ने उत्तर दिल्ली नगर निगम (104 वार्ड), दक्षिण दिल्ली नगर निगम (104 वार्ड) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (64 वार्ड) का विलय कर दिया गया। हालांकि इसमें वार्डों की संख्या 272 से घटाकर 250 कर दी गई। 

#Shelly #Oberoi #AAP #mayor #Delhi #complete #profile