0

Weather Update Today IMD Coldwave Alert Delhi UP Bihar Temperature Prediction Rain Alert 13 January 2023 Aaj ka Mausam – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi

Share

Weather Update, Weather Latest Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में यह ठंड और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि कल से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी से उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे का कहर पड़ने वाला है। वहीं, 15 जनवरी 2023 से शीतलहर चलने वाली है। इसके अलावा, आज पश्चिमी यूपी, पंजाब समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। पिछले 24 घंटे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश देखी गई। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजस्थान और गुजरात में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है। उधर, मध्य उत्तर प्रदेश के हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे हल्की राहत मिली। घने कोहरे की बात की जाए तो बिहार, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा में घने से घना कोहरा देखा गया। 

बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज (13 जनवरी) को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में तापमान की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान 16 जनवरी से गिरेगा और उसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। 

बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में कोल्ड डे की रहेगी स्थिति

वहीं, अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होगा, जबकि उसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुजरात में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान अगले तीन दिनों में कम हो सकता है। शीतलहर की बात करें तो उत्तरी राजस्थान में 14-17 जनवरी, कर्नाटक में 14-15 जनवरी, हिमाचल प्रदेश में 15-17 जनवरी, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16-18 जनवरी और उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में 17-18 जनवरी को शीतलहर चलने वाली है। बिहार में अगले पांच दिनों तक भीषण ठंड रहेगी। राजस्थान में 13 जनवरी, उत्तराखंड में 14-15 जनवरी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 15-17 जनवरी के बीच कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है।

आज का मौसम अपडेट

#Weather #Update #Today #IMD #Coldwave #Alert #Delhi #Bihar #Temperature #Prediction #Rain #Alert #January #Aaj #Mausam #Weather #today #Hindi #Aaj #mausam #mausam #jankari #Temp #today #Hindi