0

Ukraine-russia War:रूस का बड़ा दावा, कहा- मारे 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक, लिया माकीव्का का बदला – After The Ceasefire Russia Claimed To Have Killed More Than 600 Ukrainian Soldiers

Share

रूस और यूक्रेन युद्ध

रूस और यूक्रेन युद्ध
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

यूक्रेन में रूस ने जारी किया एकतरफा युद्धविराम रविवार को 36 घंटे बाद समाप्त कर दिया। जिसके बाद रूस ने हमले किए और 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मारने का दावा किया। हालांकि, अभी इस हमले को लेकर यूक्रेन ने कोई बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने दो बिजलीघरों पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन सेना पर राकेट से हमला किया। रूस ने दावा किया कि 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारने से उसने पिछले हफ्ते दोनबास के माकीव्का में अपने 89 सैनिकों की हत्या का बदला ले लिया है।

पुतिन की मंशा पर उठे थे सवाल 
लगभग 11 महीने के बाद रूस की तरफ से घोषित युद्धविराम खत्म हुआ। पुतिन ने एलान किया कि क्रेमलिन की सेना 1,100 किलोमीटर (684 मील) के अग्रिम मोर्चे या अन्य जगहों पर लड़ना बंद कर देगी। इससे पहले रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रियार्क किरिल ने सप्ताहांत के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पर्व के लिए संघर्ष विराम की पेशकश की थी। जूलियन कैलेंडर का उपयोग करनेवाला ऑर्थोडॉक्स चर्च 7 जनवरी को क्रिसमस मनाता है। हालांकि, यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों को पुतिन के इस सद्भावना रुख के पीछे किसी गुप्त मंशा का संदेह है। 

यूक्रेनी सेना ने किया हमला
बता दें कि शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस युद्धविराम के बावजूद यूक्रेनी बलों का दोनबास में नागरिक बस्तियों पर हमला जारी रहा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया जबकि यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना लगातार हमले जारी रखे है। इस बीच, अल जजीरा ने शनिवार को बताया कि रूस के एकतरफा युद्धविराम के बावजूद यूक्रेनी सीमा पर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। यहां बखमुत, क्रेमिना और दोनेस्क व लुहांस्क क्षेत्रों में तोपखानों से गोले दागे गए।

खेरसान और क्रामटोरस्क के शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर रूसी रॉकेटों की बारिश
मॉस्को के समयानुसार दोपहर में खेरसान और क्रामटोरस्क के शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर रूसी रॉकेटों की बारिश हुई। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, युद्धविराम के पहले तीन घंटों में, रूसी सेना ने यूक्रेनी क्षेत्रों पर 14 बार विस्फोट किए और एक बस्ती पर तीन बार हमला किया। लुहांस्क के सीमावर्ती पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने भी इसकी तस्दीक की और बताया कि इसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। यूक्रेन ने कहा है कि रूस खुद ही युद्धविराम का पालन नहीं कर रहा है। इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने क्रीमिया के रूसी शहर सेवस्तोपोल के ऊपर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा एक ड्रोन को मार गिराया है। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव ने शनिवार तड़के टेलीग्राम पर बताया कि यूक्रेन ने हमारे नौसैनिक अड्डे पर हमले के लिए ड्रोन भेजा था।

विस्तार

#Ukrainerussia #Warरस #क #बड #दव #कह #मर #स #जयद #यकरन #सनक #लय #मकवक #क #बदल #Ceasefire #Russia #Claimed #Killed #Ukrainian #Soldiers