0

surya rashi parivartan gochar rashifal sun transit 2023 horoscope rashifal future predictions

Share

ऐप पर पढ़ें

आज सूर्य देव ने धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव 1 माह तक मकर राशि में रहेंगे। मकर राशि में रहकर सूर्य देव कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। आइए जानते हैं, आने वाला 1 माह किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है-

मिथुन राशि

  • आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
  • मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
  • वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • लेन-देन से लाभ होगा।
  • मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

कर्क

  • नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
  • आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
  • इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

रात 2.53 बजे मकर राशि में प्रवेश किया सूर्य ने, जानें राशि परिवर्तन का शुभ- अशुभ प्रभाव

कन्या

  • रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
  • यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
  • आय में वृद्धि हो सकती है।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

धनु 

  • शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
  • नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
  • व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

17 जनवरी को शनि के महागोचर से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें आपको क्या मिलेगा

मकर

  • धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

#surya #rashi #parivartan #gochar #rashifal #sun #transit #horoscope #rashifal #future #predictions