0

Surya Makar Rashi Sankranti 2023: biggest rashi parivartan of year on 14 January Saturn Venus and Mercury in Sagittarius and Sun will enter Capricorn – Astrology in Hindi

Share

Surya Rashi Parivartan 2023: ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से कल यानी 14 जनवरी 2023 दिन बहुत ही महत्वपू्र्ण है। शनिवार को साल का सबसे बड़ा राशिपरिर्तन होने जा रहा है। 14 जनवरी 2023 को सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे जिसे संक्रांति के रूप में जानते हैं। इसी के साथ ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाएंगे। उत्तरायण का समय बहुत से कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही 13 जनवरी को शनि, शुक्र और बुध धनु राशि में उदय हो रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रह, नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल ज्ञात किया जाता है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशियों में देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आना वाले 15 दिन तक समय कैसा रहेगा।

मेष राशि- 15 जनवरी से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन सहन कष्टमय हो सकता है। 20 जनवरी के बाद कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, परंतु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृष राशि- 15 जनवरी के बाद माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परंतु नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 20 जनवरी के बाद कारोबार में सकारात्मक परिस्थिति रहेगी। 17 जनवरी के बाद सरकार से संबंधित रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- Makar Sanktranti 2023 : 14 जनवरी को रात्रि में मकर राशि संक्रांति करें सूर्य, रविवार को विशेष पुण्यकाल

मिथुन राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।  20 जनवरी से मन में सकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में 13 जनवरी के बाद कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 15 जनवरी के बाद बातचीत में संयत रहें। 23 जनवरी से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।


कर्क राशि- व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। कला या संगीत में रुचि रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। 15 जनवरी से धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। 20 जनवरी से कारोबार में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा।

सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। 15 जनवरी से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। 20 जनवरी से कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। 24 जनवरी से पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में विस्तार हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि- कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। 15 जनवरी से रहन सहन में सुधार होगा। परंतु धैर्यशीलता में कमी आएगी। 20 जनवरी से मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। 24 जनवरी से वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला राशि- कारोबार विस्तार के लिए भागदौड़ बढ़ सकती है। 15 जनवरी से रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। 17 जनवरी के बाद कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। शैक्षिक व शोधार्थी कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक राशि- मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा।  15 जनवरी से कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। 17 जनवरी से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। 20 जनवरी से कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। 24 जनवरी के बाद वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान भी रखें। 

धनु राशि- धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।  15 जनवरी से बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। 20 जनवरी से कारोबार में सुधार होगा। सकारात्मता का प्रभाव बढ़ेगा। 24 जनवरी से किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। कारोबार में भी मित्र का सहयोग मिल सकता है। 

मकर राशि- वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। 13 जनवरी के बाद कठोरता में कमी आएगी। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। 17 जनवरी के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। परिवार से दूर रहेंगे। 20 जनवरी के बाद कारोबार में सुधार होगा। कारोबार को गति मिलेगी। 

कुंभ राशि- आज के बाद क्रोध में कमी आएगी।  17 जनवरी से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 20 जनवरी से कारोबार में सुधार होगा। सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ेगा। 24 जनवरी के बाद से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि- दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। 13 जनवरी से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में भी परिश्रम अधिक रहेगा। 15 जनवरी से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। 17 जनवरी से आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से लाभ में वृद्धि हो सकती है।

#Surya #Makar #Rashi #Sankranti #biggest #rashi #parivartan #year #January #Saturn #Venus #Mercury #Sagittarius #Sun #enter #Capricorn #Astrology #Hindi