0

pradosh vrat june 2023 date importance puja vidhi shubh muhrat

Share

ऐप पर पढ़ें

प्रदोष व्रत महीने में दो बार आता है। एक कृष्ण पक्ष तो एक शुक्ल पक्ष में। कुछ लोग महीने में एक ही प्रदोष व्रत करते हैं तो कुछ लोगो दोनों। 1 जून गुरुवार के दिन शु्क्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है। आचार्य अशोक पांडे ने बताया कि माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने वाला व्यक्ति जन्म-जन्मान्तर के चक्र से निकल कर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ता है। उसे उत्तम लोक की प्राप्ति होती है। स्कंदपुराण के अनुसार जो व्यक्ति प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजा के बाद पूरे मन से प्रदोष व्रत की कथा सुनता या पढ़ता है उसे सौ जन्मों तक कभी दरिद्रता नहीं होती है।

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें-

जल

  • शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है शिवलिंग पर जल चढ़ाना।

दूध

  • शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भी शिवजी प्रसन्न होते हैं।

दही

  • शिवलिंग पर दही भी अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने व्यक्ति परिपक्व बनता है और जीवन में स्थिरता आती है।

तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ, मीन वाले कल करें ये खास उपाय, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगा छुटकारा

देसी घी

  • शिवलिंग पर देसी घी अर्पित करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।

चंदन

  • शिवलिंग पर चंदन अवश्य लगाएं।

पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • अगर संभव है तो व्रत करें।
  • भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें।
  • इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। 
  • भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान शिव की आरती करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

#pradosh #vrat #june #date #importance #puja #vidhi #shubh #muhrat