ऐप पर पढ़ें
न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए फैशन नाइट ‘मेट गाला 2023’ की भारत में खूब चर्चा रही। दरअसल, हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने डेब्यू किया। वहीं ग्लोबल स्टार बन चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। जितनी चर्चा इस बार आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के ड्रेस की रही। उतनी ही सुर्खियों में ‘मेट गाला 2023’ का रेड कार्पेट रहा। क्यों? आइए जानते हैं।
इस राज्य में बनकर तैयार हुआ रेड कार्पेट
दरअसल, ‘मेट गाला 2023’ में इस्तेमाल किया गया रेड कार्पेट मेड इन इंडिया था। जी हां, जिस कार्पेट पर चलकर हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियों ने अपने फैशन का प्रदर्शन किया उस कार्पेट को केरल की एक कंपनी ने बनाया है। इसका खुलासा, फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला मेहता (Masoom Minawala Mehta) ने किया है। मासूम मीनावाला ने अपने सोशल मीडिया पर मेट गाला के कार्पेट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में मेड इन इंडिया लियाा। इतना ही नहीं, उन्होंने इस कार्पेट को बनाने वाली कंपनी को भी टैग किया।.
60 दिन में बनाया रेड कार्पेट
बता दें, केरल के डिजाइन हाउस ने 60 दिनों में इस रेड कार्पेट को तैयार किया था। दिलचस्प बात ये है कि यह दूसरा मौका है जब मेट गाला में मेड इन इंडिया कार्पेट का इस्तेमाल किया गया है। इस बात की जानकारी खुद रेड कार्पेट डिजाइन करने वाले हाउस ने दी है। डिजाइन हाउस ने रेड कार्पेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हमारी टीम ने लगातार दूसरी बार मेट गाला को कार्पेट दिया है। ये हमारे और भारत दोनों के लिए गर्व की बात है।
प्रियंका और आलिया का लुक भी रहा चर्चा में
बता दें, इस बार के मेट गाला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला के लिए 204 करोड़ रुपये का नेकलेस पहना था। वहीं आलिया भट्ट की एक लाख मोतियों से बनी मेड इन इंडिया ड्रेस पहनी थी।
#Met #Gala #red #carpet #India #alia #bhatt #priyanka #chopra