0

Mathura Krishna Janmashtami 2023 Live:दुल्हन सी सजी कान्हा नगरी, रौशनी से नहाईं गलियां; हर ओर भक्तों की भीड़ – Mathura Janmashtami 2023 Live Updates Krishna Janmashtami Puja Muhurat In Mathura Vrindavan

Share

09:18 PM, 07-Sep-2023

कृष्ण जन्मभूमि पर लगी दो किमी लंबी कतार 

अजन्मे के जन्म को लेकर श्रद्धालु खासे उत्साहित हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किसी भी द्वार पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। आलम ये है कि प्रवेश द्वार से करीब दो किमी लंबी लाइन बाहर लगी हुई है। भक्त कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए लालायित नजर आ रहे हैं।

08:49 PM, 07-Sep-2023


वृंदावन आए सांसद मनोज तिवारी
– फोटो : अमर उजाला

वृंदावन आए सांसद मनोज तिवारी

दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकिशोरी धाम आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए। आश्रम में महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और मंच पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए।

07:54 PM, 07-Sep-2023

कृष्ण जन्मभूमि पर भक्तों का रैला

जैसे ही घड़ी की सुइयां रात 12 बजे के आंकड़े को छुएंगीं  घंटे-घड़ियाल और शंख ध्वनि से ब्रज के मंदिर गूंज उठेंगे। भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्म के बाद अभिषेक होगा।  कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। पूरा मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों गूंज रहा है।

07:20 PM, 07-Sep-2023

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुआ सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं।

07:01 PM, 07-Sep-2023

अजन्मे के जन्म के लिए अब कुछ घंटों का इंतजार

अजन्मे के जन्म के लिए अब कुछ घंटों का ही इंतजार है। उससे पहले जन्मभूमि पर भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। रात की बदरी छाते ही जन्मभूमि रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिला उठी है। 

06:40 PM, 07-Sep-2023

 कान्हा के जन्म की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मथुरा में जगह-जगज सजाई गईं झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। जन्मभूमि के द्वार के सामने भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। 

06:18 PM, 07-Sep-2023

बढ़ती जा रही भक्तों की संख्या

 जैसे-जैसे श्रीकृष्ण के जन्म की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कान्हा की नगरी में भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम पांच बजे तक करीब 15 लाख लोग मथुरा-वृंदावन में दर्शन को पहुंच चुका है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद है। 

05:32 PM, 07-Sep-2023

मथुरा-वृंदावन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है। अधिकारी खुद मंदिर-मंदिर जाकर जायजा ले रहे हैं। उप्र के प्रमुख सचिव और डीजीपी सीधी निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों से हर एक घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है।

04:47 PM, 07-Sep-2023

तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला। 

03:54 PM, 07-Sep-2023

ठा. राधारमण  मंदिर के सेवायत पंकज गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, ने भी अभिषेक किया। राधारमण मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर आचार्य गोपाल भट्ट गोस्वामी की प्रेरणा से अभिषेक पद्दति का शुभारंभ हुआ। वहीं परंपरा मंदिरों के गोस्वामी सैकड़ों वर्षों से संजोए हुए हैं।

03:37 PM, 07-Sep-2023

ठा. राधारमण मंदिर में सेवायतों ने वेदमंत्रों के मध्य 2100 किलो दूघ, दही, घी, शक्कर, पंचगव्य, सर्वोषधि,गंधाष्टक और बीजाष्टक से ठा. राधारमण महाराज का महाभिषेक विधिविधान पूर्वक किया।  आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी एवं सेवायत गोस्वामी बारी-बारी से ठाकुर राधारमण लाल का अभिषेक किया। श्रद्धालु इस नयनाभिराम छवि को निहारने के लिए होड़ मची रही। भगवान के प्राकट्य की खुशी के पल को भगवान के जयकारे लगा रहे थे। 

03:14 PM, 07-Sep-2023

ठाकुर राधादामोदर मंदिर में ब्रहस्पतिवार को सुबह साढे दस बजे वेद मंत्रोच्चारों के मध्य ठाकुर जी के चल विग्रह का पंचामृत एवं महौषधि से अभिषेक किया। इसके पश्चात मनमोहक विशेष श्रृंगार दर्शन देर रात तक हुए। ठाकुर राधादामोदर का अभिषेक आचार्य तरुण गोस्वामी, करुण गोस्वामी, आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी एवं पूर्णचंद्र गोस्वामी ने विधिविधान से किया। वहीं गर्भगृह से बाहर मंदिर के जगमोहन में गिरिराज शिला का पंचामृत से सेवायत गोस्वामियों ने अभिषेक किया।  

02:44 PM, 07-Sep-2023

गोस्वामीजन ठाकुर राधा रमण मंदिर में ठाकुरजी का किया महाभिषेक


प्राचीन ठाकुर राधा रमण मंदिर में ठाकुरजी का महा अभिषेक करते गोस्वामीजन
– फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में प्रात: से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची है। ठाकुरजी का मंत्रोच्चारों के मध्य महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर जयकारों से गुजायमान हो गए।  श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी। 

 

02:14 PM, 07-Sep-2023

श्री कृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार के सामने कलाकार कर रहे नृत्य


अपने कान्हा के जन्म की खुशी में नृत्य करते कलाकार
– फोटो : अमर उजाला

कान्हा की नगरी आज चहुंओर से कृष्णमय है। भक्त यात्राएं निकाल रहे हैं। गायन कर रहें हैं। मंडली में भजन और कीर्तन कर रहे हैं। श्री कृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार के सामने कलाकार नृत्य कर रहे हैं। हर कोई अपने कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 

01:21 PM, 07-Sep-2023

मथुरा नगरी में कलाकारों ने निकाली नगर यात्रा

मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म स्थान से नगर यात्रा निकाली गई। इस नगर यात्रा में विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखने को मिला। कई राज्यों से आए कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया।  

#Mathura #Krishna #Janmashtami #Liveदलहन #स #सज #कनह #नगर #रशन #स #नहई #गलय #हर #ओर #भकत #क #भड #Mathura #Janmashtami #Live #Updates #Krishna #Janmashtami #Puja #Muhurat #Mathura #Vrindavan