0

makar sankranti 2023 kab hai date time puja vidhi vivah ke shubh muhrat

Share

शनिवार की रात सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पुण्यकाल रविवार को होगा। ब्रहम मुहूर्त में पहला स्नान किया जाएगा। वहीं बुंदेलों में संक्रांति को लेकर संशय बरकरार है। लिहाजा, कहीं शनिवार तो अधिकांश स्थानों पर रविवार को पर्व मनाया जाएगा। जलस्रोतों में आस्था की डुबकी लगेगी। सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इसको लेकर श्ुाक्रवार शहर के बजारों में रौनक रही।

जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार मकर संक्रांति सभी के लिए शुभ है। इसका वाहन बाघ है। जबकि उप वाहन अश्व है। इसी पर सवार होकर उत्तर दिशा की तरफ प्रस्थान करेंगी। श्वेत वस्त्र धारण किए है। जिस दिन उदयातिथि होती है उसी दिन का मान होता है। शनिवार की रात 2.14 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस वजह से रविवार को पर्व मनाया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में पहला स्नान है। गृहस्थी लोग पर्व मनाएं। दान-पुण्य अवश्य करें। ज्योतिषाचार्य महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार राशियों के अनुरूप दान-पुण्य से अक्षय फल की प्राप्ती होगी।

वैवाहिक कार्यक्रम होंगे शुरू

जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी 2.14 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी से वैवाहिक कार्यक्रम व लग्न मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। जनवरी महीने के अंत तक शादियां हैं। इसके बाद फरवरी में विवाह होंगे। संक्रांति पर तिल, वस्त्र, कंबल, मच्छरदानी, छाता, जूता, कपड़े सहित अन्य राशियों के हिसाब से दान करना शुभदायी होता है।

तिल के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, जानें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

मकर संक्रांति कई स्थानों पर शनिवार को मनाई जाएगी। केके पुरी निवासी राजेंद्र कुमार बताते हैं कि घरों में 14 जनवरी को ही संक्रांति मनाते आ रहे हैं। अनीता शाक्य बताती हैं कि आज ही पर्व मनाएंगे। बिटिया, नंदों को नियमंत्र दे दिया है। वहीं झांसी से सटे बालाजी धाम, ओरछाधाम, पहूज नदी, रेलवे डैम, आल्हा घाट सहित अन्य गांव-देहातों में स्थित जलस्रोतों पर आस्था की डुबकी लगेगी। सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा।

शुक्रवार शहर के मार्केटों में पर्व को लेकर खरीदारी हुई। कपड़ा, बर्तन, पूजन सामग्री, खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ रही। इसके गिफ्ट आइटमों को तवज्जोह दी गई। तिल, काले तिल, मूंगफली, रामदाना, काजू-किस्मस, बादाम, खोवा के बने आइटम घरों में पहुंचे। ब्रॉडेड कंपनियों के सोनपापड़ी, पतीसा, चाकलेट्स पैक खरीदे गए। व्यापारियों की मानें तो संक्रांति पर तिल, लाई के लड्डू या फिर बर्फी का ज्यादा डिमांड रहती है।

#makar #sankranti #kab #hai #date #time #puja #vidhi #vivah #shubh #muhrat