इस बार मकर संक्रांति रविवार यानी 15 जनवरी को पड़ रही है। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने बताया कि मकर संक्रांति पुण्यकाल इस वर्ष पौष शुक्ल अष्टमी को चित्रा नक्षत्र व धृति नामक योग में पड़ रही है, जो बहुत शुभ माना गया है।
पं. राकेश पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी शनिवार को रात 02:53 बजे सूर्य मकर राशि पर प्रवेश करेंगे। चूंकि धर्मसिंधु के अनुसार सूर्यास्त के बाद किसी भी समय मकर संक्रांति लगे तो उसका पुण्यकाल दूसरे दिन मध्याह्न काल तक रहता है। अतः मकर संक्रांति, जिसे लोग खिचड़ी कहते हैं। वह पुण्यकाल 15 जनवरी रविवार को मनाई जाएगी।
मेषादि 12 राशियों में सूर्य के परिवर्तन काल को संक्रांति कहा जाता है। अतः किसी भी संक्रांति के समय स्नान, दान, जप, यज्ञ का विशेष महत्व है। पृथ्वी के मकर राशि में प्रवेश को ‘मकर संक्रांति कहते हैं। सूर्य का मकर रेखा से उत्तरी कर्क रेखा कि ओर जाना ‘उत्तरायण तथा कर्क रेखा से दक्षिणी रेखा की ओर जाना दक्षिणायन कहते है। उत्तरायण में दिन बड़े हो जाते है। प्रकाश बढ़ जाता है। रातें दिन की अपेक्षा छोटी होने लगती हैं। दक्षिणायन में इसके ठीक विपरीत होता है।
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल और हाथी बाबा मंदिर सीतापुर रोड के पं. आनंद दुबे ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण की अवधि देवताओं का दिन तथा दक्षिणायन की रात्रि है। वैदिक काल में उत्तरायण को देवयान तथा दक्षिणायन को पितृयान कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन यज्ञ में दिए गए द्रव्य को ग्रहण करने के लिए देवता पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। इसी मार्ग से पुण्यात्मायें शरीर छोड़कर स्वर्गादि लोकों में प्रवेश करतीं है।
15 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य
वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी
ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि मकर राशि पर सूर्य का प्रवेश 14 जनवरी शनिवार को रात 02:53 बजे हो रहा है। उस समय वृश्चिक लग्न भोग करेगी। अतः वृश्चिक राशि वालों के लिए यह संक्रांति अत्यंत लाभकारी होगी।
मकर व कुंभ- रुके हुए कार्य त्वरित होने लगेंगे।
मेष व वृश्चिक- भूमि का सुख प्राप्त हो सकता है।
वृष व तुला- लोगों को वाहन व भवन का योग है।
मिथुन व कन्या- धन लाभ होगा।
कर्क- व्यापार में लाभ व रुके हुए कार्य होंगे।
सिंह- वाहन सुख की प्राप्ति व राजनैतिक लाभ मिलेगा।
धनु व मीन- पद व प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
#Makar #Sankranti #Horoscope #Rashifal #Future #Predictions