0

Jharkhand Weather IMD issued yellow alert of rain thunderstorm here where and when it will rain

Share

ऐप पर पढ़ें

Jharkhand Weather Updates: झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 30 और 31 मार्च को मौसम में बदलाव होगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र ने इन दोनों दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार राज्य के मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वज्रपात भी हो सकता है।

दक्षिणी भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा जिले में भी ऐसा ही मौसम रहने का पुर्वानुमान है। जबकि 31 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। मौसम में यह बदलाव उत्तरप्रदेश, केंद्रीय छत्तीसगढ़ की ओर से बढ़ रही दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण हो रहा है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंतराल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हुई। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा 12.2 मिमी पश्चिमी सिंहभूम दर्ज की गई। सबसे अधिकत उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया। 

#Jharkhand #Weather #IMD #issued #yellow #alert #rain #thunderstorm #rain