0

Ind Vs Sl Live Score:श्रीलंका की आधी टीम 125 रन पर पवेलियन लौटी, कुलदीप यादव को मिली दूसरी सफलता – Ind Vs Sl Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Odi Match Today Scorecard Result News Updates In Hindi

Share

03:19 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

श्रीलंका को चौथा झटका नुवानिदु फर्नांडो के रूप में लगा। वह डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 63 गेंद पर 50 रन बनाए। इस दौरान फर्नांडो ने छह चौके लगाए। नुवानिदु के बाद कप्तान दसुन शनाका भी पवेलियन लौट गए। शनाका को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया। शनाका ने चार गेंद पर दो रन बनाए। श्रीलंका के 24 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बना लिए हैं।

02:59 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

भारत को लगातार दो ओवर में दो सफलता मिली। कुलदीप के बाद अक्षर पटेल ने भी विकेट हासिल कर लिया। 17वें ओवर में कुलदीप ने कुशल मेंडिस तो 18वें ओवर में अक्षर ने धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया। धनंजय पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वह खाता नहीं खोल सके। 18 ओवर में श्रीलंका के तीन विकेट पर 105 रन हो गए। नुवानिदु फर्नांडो 54 गेंद पर 45 और चरित असलंका दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

02:56 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने पारी के 17वें और अपने पहले ही ओवर में कुशल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। मेंडिस ने नुवानिदु फर्नांडो के साथ दूसरे विकेट के लिए  73 रनों की साझेदारी की। 17वें ओवर की आखिरी गेंद कुलदीप ने विकेट के सामने पटकी और वह मेंडिस के पैर से जाकर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। मेंडिस ने रिव्यू लिया, लेकिन वह काम नहीं आया। मेंडिस 34 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए।

02:36 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: मेंडिस और फर्नांडो ने की अर्धशतकीय साझेदारी

कुशल मेंडिस और नुवानिदु फर्नांडो ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। श्रीलंका ने 14 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। नुवानिदु 39 गेंद पर 34 और कुशल मेंडिस 28 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम को दूसरे विकेट की तलाश है।

02:17 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी के 10 ओवर पूरे

श्रीलंका की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। उसने एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। नुवानिदु फर्नाडो 16 और कुशल मेंडिस 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत को 10 ओवर में एकमात्र सफलता अविष्का फर्नांडो को रूप में मिली है। उन्हें सिराज ने आउट किया था।

01:58 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को पहली सफलता छठे ओवर में मिली। मोहम्मद सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को क्लीन बोल्ड कर दिया। अविष्का ने 17 गेंद पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कुशल मेंडिस क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर नुवानिदु फर्नांडो 20 गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका ने छह ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।

01:45 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 21/0

श्रीलका की पारी के चार ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम ने इस दौरान एक भी विकेट नहीं गंवाया है। उसने बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 15 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। पहला वनडे खेल रहे नुवानिदु फर्नांडो अब तक अपना खाता नहीं खोल सके हैं। उन्होंने आठ गेंदों का सामना कर लिया है।

01:30 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL 2nd ODI Live: श्रीलंकाई ओपनर क्रीज पर उतरे

श्रीलंका के ओपनर अविष्का फर्नांडो और नुवानिदु फर्नांडो क्रीज पर उतर गए हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अनुभवी मोहम्मद शमी ने की है। नुवानिदु का यह पहला मैच है। वह डेब्यू मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

01:06 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL 2nd ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिता।

01:02 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL 2nd ODI Live: भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका ने तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और बल्लेबाज पथुम निसांका को बाहर कर दिया है। नुवानिदु फर्नांडो और लाहिरू कुमारा को टीम में जगह मिली है। नुवानिदु फर्नांडो  वनडे में डेब्यू कर रहे हैं।  वहीं, भारत ने पिछले मैच में चोटिल हुए युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया है।

12:37 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL 2nd ODI Live: लगातार तीन वनडे सीरीज नहीं हारना चाहेगी टीम इंडिया

अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है तो वह लगातार तीन वनडे सीरीज में हार से बच जाएगी। उसे पिछले साल के अंत में न्यूजीलैंड ने 1-0 और बांग्लादेश ने 2-1 से हराया था।

12:27 PM, 12-Jan-2023

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम 125 रन पर पवेलियन लौटी, कुलदीप यादव को मिली दूसरी सफलता

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला थोड़ी देर में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम गुवाहाटी में पहला वनडे मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में जीतकर उसकी नजर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।


#Ind #Live #Scoreशरलक #क #आध #टम #रन #पर #पवलयन #लट #कलदप #यदव #क #मल #दसर #सफलत #Ind #Live #Score #India #Sri #Lanka #2nd #Odi #Match #Today #Scorecard #Result #News #Updates #Hindi