0

Himachal News:कल होगा सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, सात मंत्री ले सकते हैं शपथ, तैयारियां शुरू – Cabinet Expansion Of Sukhu Government, Five Ministers Will Take Oath, Preparations Begin

Share

शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार होगा। रविवार सुबह करीब पांच से सात मंत्रियों को राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। राजभवन सचिवालय ने शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जनवरी सुबह 10:00 बजे राजभवन में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से शिमला लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान को मंत्री बनाए जाने वाले विधायकों की सूचना दे दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला पहुंचते ही राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस के सभी विधायक भी धर्मशाला से शिमला पहुंच गए हैं। कांगड़ा से चंद्र कुमार, सोलन से धनीराम शांडिल, सिरमौर से हर्षवर्द्धन चौहान, शिमला से रोहित ठाकुर और किन्नौर से जगत सिंह नेगी, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। 

सुक्खू शनिवार शाम साढ़े पांच बजे शिमला के अनाडेल मैदान में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर उन्होंने चार्टेड प्लेन में किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल को मंत्रियों के नामों की सूची सौंप दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को शीत सत्र से दिल्ली चले गए थे। तीन दिन तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की और मंत्रिमंडल के गठन पर भी चर्चा हुई।  

इसी महीने से हिमाचल में बहाल होगी पुरानी पेंशन योजना : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि इसी महीने से हिमाचल में पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी। शनिवार शाम को दिल्ली से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द होगी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश को बनाया और संवारा है। पहली ही बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए कांग्रेस सरकार वचनबद्ध है।

शिमला से मुंबई जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार दोपहर बाद शिमला से मुंबई जाएंगे। मुख्यमंत्री का पुणे में किसी कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री की शिमला वापसी को लेकर अभी आगामी शेड्यूल तय नहीं हुआ है।

इंदौरा में कांग्रेस नेताओं से बैठक करेंगे राहुल गांधी
 कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 19 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 19 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में प्रवेश करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक और नेता भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी के 19 जनवरी को इंदौरा में ही रात्रि विश्राम करने की संभावना है। अगले सप्ताह भारत जोड़ो यात्रा का विस्तृत शेड्यूल प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा।

विस्तार

#Himachal #Newsकल #हग #सकख #सरकर #क #मतरमडल #वसतर #सत #मतर #ल #सकत #ह #शपथ #तयरय #शर #Cabinet #Expansion #Sukhu #Government #Ministers #Oath #Preparations