0

delhi ncr weather updates pleasant weather temperature decreases clouds rain expected

Share

ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में बुधवार को सुबह सुहानी रही। राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। आज दिन भर मौसम का मिजाज खुशनुमा बना रहने का आसार है। 

विभाग ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है। गौरतलब हो, दिल्ली में मानसून ब्रेक पर है और राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

IMD के मुताबिक, सतही हवा के चलते मौसम बदल सकता है। हवा की स्पीड 7 मील प्रति घंटा है। G20 से पहले बारिश का आसार है। अगले 3 दिन तक गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। 

 

 

#delhi #ncr #weather #updates #pleasant #weather #temperature #decreases #clouds #rain #expected