0

10 Different Types Of Modak You Can try this Ganesh Chaturthi 2023

Share

गणेश चतुर्थी इस साल 19 सितंबर को है। इस दिन को देशभर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत घरों में किया जाता है। फिर 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव में बप्पा को अलग-अलग तरह का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। कुछ लोग तो बप्पा को मोदक का ही भोग लगाते हैं। हालांकि, वह सिर्फ एक या दो तरह के मोदक ही बनाते हैं। लेकि क्या आप जानते हैं कि 10 दिन के गणेशोत्सव के लिए आप अलग-अलग मोदक बना सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं मोदक की वैरायटी-

Kesar Mawa Modak Recipe: गणपति बप्पा को लगाया जाता है मोदक का भोग, यहां जानिए मावा से बनाने का तरीका

1) ड्राई फ्रूट मोदक

ड्राई फ्रूट्स मोदक को बहुत सारे मेवा के साथ तैयार किया जाता है। हालांकि, इसका बेस नारियल और खोया को मिलाकर बनाते हैं। क्योंकि इसमें बहुत सारे मेवा होती है ऐसे में ये सेहत के लिए भी अच्छे हैं। ध्यान रखें कि इसमें शक्कर के इस्तेमाल की जगह आप खजुर डालें। 

2) पनीर मोदक 

दही और पनीर से बने मोदक भी टेस्ट में अच्छे लगते हैं। आपको बस पनीर, पिसी चीनी और काजू, बादाम, पिस्ता सहित सूखे फल चाहिए। इसता बेस मैदा से बना होता है।

3) मलाई मोदक 

मलाई मोदक को दूध, पनीर या छेना और इलायची सहित दूसरी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इन्हें अधिकतर मलाई लड्डू के रूप में बनाया जाता है, हालांकि आप इसे मोदक की शेप दे सकते हैं। 

4) चना दाल मोदक 

चना दाल मोदक चावल के आटे, मैदा या गेहूं के आटे से बनते हैं, इसमें पकी हुई चना दाल और गुड़ मिलाया जाता है। इसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

5) चॉकलेट मोदक

बच्चों से लेकर बड़ों तक को चॉकलेट खूब पसंद होती है। ऐसे में आप बप्पा को भोग लगाने के लिए चॉकलेट मोदक बना सकते हैं। 

6) केसरी मोदक 

केसरी मोदक भी एक फेमस रेसिपी है। जिसे आप घर पर फटाफट तैयार कर सकते हैं। दूध में केसर डालें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर सांचे का इस्तेमाल कर मोदक तैयार करें। 

7) बेसन के मोदक 

हर घर में बेसन रखा होता है। ऐसे में बेसन से मोदक बनाना आसान है। इसके लिए घी में बेसन को भून लें और फिर इसे लड्डू की जगह मोदक की शेप में तैयार कर लें।

8) पान मोदक 

पान फ्लेवर पसंद करने वालों को ये मोदक खूब पसंद आएगा। इसके लिए गुलकंद चाहिए होगा। साथ ही फ्लेवल देने के लिए पान के पत्ते भी चाहिए होंगे।  

9) फ्राइड मोदक 

कुछ लोगों को फ्राइड मोदक के बारे में सुनना अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए ये स्वाद में जबरदस्त लगते हैं। इसमें गुड़ और नारियल की फिलिंग की जाती है। 

10) मैंगो मोदक 

खोया और आम के गूदे से बने मोदक काफी अच्छे लगते हैं। इसे बनाने के लिए इलायची और घी का इस्तेमाल भी किया जाता है। आप भी बप्पा को इन मोदक का भोग लगा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Chana Dal Modak Recipe: भगवान गणेश को लगाएं चना दाल से बने मोदक का भोग, बप्पा हो जाएंगे खुुश

 

#Types #Modak #Ganesh #Chaturthi